Farmer Proest: ग्रैमी अवार्ड्स में भी छाया किसान आंदोलन, रेड कार्पेट पर ''आई स्टैंड विथ फार्मर्स'' मास्क में दिखीं लिली सिंह

3/15/2021 3:29:23 PM

लंदन: पिछले काफी समय से भारत में किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए  विवादित कृषि कानूनों के बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आम जनता से लेकर कई स्टार्स भी इस आंदोलन में किसानों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। इस आंदोलन को इंटरनैशनल लेवल पर सपोर्ट मिलने लगा है। इस आंदोलन को इंटरनैशनल लेवल पर सपोर्ट मिला। वहीं 14 मार्च को लॉस एंजिल्स में हुए 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2021 में भी किसान आंदोलन की गूंज सुनाई दी।

 PunjabKesari

ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी में कनाडाई यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर लिली सिंह ने किसान आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। हालांकि उनका अंदाज अलग था जिसे देख हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, लिली ने कई महीनों से लगातार भारत में चल रहे किसान आंदोलन के सपोर्ट में अपनी बात चेहरे के मास्क के जरिए रखी।

PunjabKesari

लिली सिंह जब रेड कार्पेट पर आई तो उन्होंने ऐसा माक्स पहना था जिस पर किसान आंदोलन के समर्थन में लाइन लिखी हुई थी।  लिली सिंह ने काले रंग का एक मास्क पहन रखा था जिसमें लिखा था-'I Stand With Farmers' (मैं किसानों के साथ खड़ी हूं)।'

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो लिली सिंह ने ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी थी जिसमें वह स्टाइलिश लग रही थी। लिली ने अपनी यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है।

PunjabKesari

 

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'मैं जानती हूं कि रेड कार्पेट/अवॉर्ड शो की तस्वीरों को सबसे ज्यादा कवरेज मिलता है तो यह लो मीडिया। इसके साथ चलने के लिए खुद को आजाद महसूस करो।' लिली सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

इंडो-कनाडियन यूट्यूबर लिली सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनके 14 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं। ऐसे में लिली की आवाज कई लोगों तक एकसाथ पहुंचेगी। लिली टिक-टॉक वीडियो के जरिए भी इस बारे में आवाज उठा चुकी हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, रिहाना, मिया खलीफ और मीना हैरिस जैसी विदेशी स्टार्स भी आवाज उठा चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News