यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शेयर की अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लगी जर्मन की जूली

5/12/2022 1:27:03 PM

मुंबई. यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों बेहद खुश हैं। ध्रुव जर्मन लड़की के साथ जल्द दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ध्रुव ने हाल ही में अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं। 


तस्वीरों में ध्रुव येलो कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आ रहे हैं। ध्रुव के चेहरे और कपड़ों पर हल्दी लगी हुई है। वहीं उनकी पत्नी जूली भी येलो कलर के कुर्ते में दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने फूलों से पहने गहने पहने हुए हैं।

बालों को खुला छोड़कर फ्लोरल मांग टीका लगाया हुआ है। हाथों में जूली ने मेहंदी लगाई हुई है। भारतीय कपड़ों में जर्मन की जूली बेहद खूबसूरत लग रही है। हाथों में जूली ने फूलों की थाली पकड़ी हुई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें अगर ध्रुव भारतीय रिवाज से शादी करते हैं, तो ये उनकी पत्नी जूली संग दूसरी शादी होगी। इससे पहले ध्रुव साल 2021 में क्रिश्चयन रीति रिवाजों से जूली से शादी कर चुकी हैं। दोनों ने विएना में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें भी यूट्यूबर ने शेयर की थी। ध्रुव ब्लू पैंट सूट में नजर आए थे और जूली व्हाइट गाउन में गॉर्जियस लग रही थी। 

Content Writer

Parminder Kaur