यूट्यूबर भुवन बाम कोरोना पॉजिटिव, फैंस को दी सलाह, बोले- मास्क लगाओ और डिस्टेंसिंग का पालन करो

11/2/2020 10:48:40 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बहुत सारे लोग इससे जिदंगी की जंग हार चुके हैं। कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब खबर सामने आई है कि फेमस यूटयूबर भुवन बाम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी भुवन ने सोशल मीडिया पर दी है।


भुवन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। भुवन ने लिखा-'बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। टेस्ट रिजल्ट आ गए हैं और मैं कोरोना पॉजिटिव हूं।'


भुवन ने स्टोरी में फैंस से अपील भी की है। 'इस वायरस को हल्के में मत लेना। मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज रखो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो। सब ठीक रहा तो मिल जाऊंगा यहीं पर।' भुवन के कोरोना पॉजिटिव होने पर फैंस काफी परेशान हैं। सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


बता दें भुवन यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइन्‍स' के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। भुवन की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है उनके एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। भुवन कई सेलेब्स के साथ भी वीडियोज कर चुके हैं। भुवन एक अच्छे सिंगर भी हैं। 'हीर-रांझा', 'सफर' और 'बस मैं' उनके कुछ मशहूर गाने हैं।

Smita Sharma