#JusticeforSSR: सुशांत की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार में बाबा रामदेव का यज्ञ, कहा- कातिलों को जल्द मिले सजा

8/16/2020 8:28:47 AM

मुंबई: 2 महीने बीतने के बाद भी अब तक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग बढ़ती जा रही हैं। परिवार के साथ-साथ आम जनता ही सुशांत के लिए न्याय मांग रही हैं। 15 अगस्त को आजादी के मौके पर सुशांत की बहन ने एक ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी #GlobalPrayersForSSR में शामिल होने की लोगों से अपील की है। इस अपील का असर ट्विटर पर देखने को भी मिल रहा है।

PunjabKesari

हजारों लोग सोशल मीडिया में सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं और सुशांत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में सुशांत की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ किया है। यज्ञ का वीडियो रामदेव बाबा ने अपने ट्वीटर पर भी शेयर किया है। वीडियो में बाबा रामदेव ने कह रहे हैं- 'मैंने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और परिजनों से बात की, मैंने उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी।

PunjabKesari

हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' रामदेव बाबा ने वीडियो में आगे कहा-'आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और ये आजादी हमें इसीलिए मिली है, ताकि सभी को न्याय मिल सके।

PunjabKesari

किसी के लिए भी अन्याय न हो। सभी को जीने के लिए सुखद जीवन मिले। सुशांत के जीवन को तो कातिलों ने छीन लिया,अब कम से कम उसके दिवंगत आत्मा को न्याय मिल जाए।उस परिवार को तो न्याय मिल जाए जो दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हम लोग यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत को न्याय मिले।'

Bollywood Tadka

बता दें कि 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत मामले में एक्टर का परिवार रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार मानता है। सुशांत के पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया।  इसके कसाथ ही केके सिंह ने रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ हड़पने का भी आरोप लगाया है। वहीं सुशांत केस की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News