अपने भतीजे के साथ तबला बजाते नजर आए यो यो हनी सिंह, देखें तस्वीर
4/13/2018 11:19:25 AM
मुंबई: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्हेंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने म्यूजिकल सेशन की एक झलक शेयर की है। फोटो में वह अपने भतीजे के साथ तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो में कैप्शन दिया है - "मेरे भतीजे स्पर्श संगम के साथ तबले का शानदार सेशन रहा! हमें म्यूजिक काफी पसंद है क्लासिकल म्यूजिक तबला..."
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में हनी सिंह ने 'दिल चोरी साड्डा' गाने में अपना म्यूजिक दिया था। उनके इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। खास बात यह है कि उन्होंने इस फिल्म के गाने से लंबे समय बाद कमबैक किया है।