Yo Yo Honey Singh का खुलासा, जब नशे की लत और डिप्रेशन ने किया था बर्बाद, दीपिका और शाहरुख खान ने की थी मदद

9/12/2020 10:27:57 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह अपने करियर में शानदार और हिट गाने देकर काफी छा गए थे। उनके गानों को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यो यो हनी सिंह की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें नशे की लत की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब मुसीबत के समय में किसी ने भी उनकी मदद नहीं की तो एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण वसी स्टार थे, जिन्होंने उनकी डिप्रेशन और बाईपोलर डिसऑर्डर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद की। इस बात का खुलासा यो यो हनी सिंह ने खुद किया है। 

 

हनी सिंह अपनी नशे की लत और म्यूजिक करियर खराब होने के चलते डिप्रेशन में चले गए थे, जिसकी वजह से वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से करीब ढाई साल तक गायब रहे।
साल 2019 में मखना गाने से धमाकेदार वापसी करने वाले सिंगर ने अब अपनी जिंदगी के डार्क फेस पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि उन्हें खुद इस बात को स्वीकार करने में समय लग गया कि वह बीमार हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो चुकी थी।


उन दिनों एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उनकी काफी मदद की थी। उस दौर में उन दोनों ने न सिर्फ हनी को समझाया, बल्कि नशे और डिप्रेशन के खिलाफ जंग लड़ने में भी उनकी मदद की। हनी सिंह ने कहा कि वैसे तो इंडस्ट्री में कई लोग हैं, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया, लेकिन दीपिका और शाहरुख ने उस वक्त मेरी बहुत मदद की। 


दोनों ने ना सिर्फ उन्हें समझाया, बल्कि नशे और डिप्रेशन के खिलाफ जंग में भी उनके साथ खड़े रहे। दोनों ने हनी सिंह को डॉक्टर्स के नंबर देने के साथ उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में भी मदद की. हनी सिंह ने उन दिनों को याद करते हुए कहा- 'वैसे तो इंडस्ट्री में कई लोग हैं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया. शाहरुख और दीपिका ने मेरी बहुत मदद की। क्योंकि दीपिका भी इसी दौर से गुजर चुकी है, इसलिए उन्होंने मुझे इससे उभरने के लिए दिल्ली के एक डॉक्टर का नंबर दिया था। सभी ने मेरे ठीक होने के लिए दुआएं की थी। 


रैपर ने बताया था कि ये पहली बार है जब मैं इसके ऊपर खुलकर बात कर रहा हूं। क्योंकि मैं चाहता हूं कि मेरे फैंस को पता चले कि मेरे साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि 18 महीने मेरे जीवन का सबसे काला दौर था और मैं किसी से बात करने की स्थिति में नहीं था। मुझे लेकर अफवाें उड़ रही थी कि मैं पुनर्वसन में था, लेकिन मैं अपने नोएडा के घर पर था। सच बताऊं तो मैं पीड़ित था और 18 महीनों तक इसे फेस किया। इस दौरान मैने कई डॉक्टर्स को बदला, मुझ पर कोई दवा काम नहीं कर रही थी। ये मेरे लिए एक डरावना समय था जो बीत गया है।


 

suman prajapati