मौत को हराकर हनी सिंह ने जीती जिंदगी की जंग, बीमारी की वजह से हो गई थी एेसी हालत

3/15/2018 3:11:13 PM

मुंबई: लाखों दिलो की धड़कन और सबसे फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना 35वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं।

साल 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। पिछले कुछ समय से हनी इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, क्योंकि वह गंभीर मानसिक बीमारी बायोपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। 

कुछ साल पहले हनी के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी ने ही गलत बताया था। हनी ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।”

बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े।


यो यो के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

अब उन्होंने बॉलीवुड में फिर धमाकेदार एंट्री ली हैं और फिर से उनके फैंस पर उनका खुमार चढ़ गया है।