लाॅकडाउन में यो यो हनी सिंह का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन,तस्वीरें देख फैंस रह गए हैरान

7/2/2020 1:18:18 PM

मुंबई: लाॅकडाउन के दौरान रैपर हनी सिंह अपनी फिजीक पर काफी इंप्रूव कर लिया है। हनी सिंह ने लॉकडाउन के बीच मिले खाली समय में जमकर पसीना बहाया है और मोटापे से छुटकारा भी पा लिया है।

बीते दिनों हनी का वजन तेजी से बढ़ता नजर आया था लेकिन लॉकडाउन के बीच मिले खाली समय में सिंगर ने जमकर पसीना बहाया है। हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टा पर ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

सिंगर की ये ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आपको यकीनन हैरान कर देंगी। सामने आईं इन तस्वीरों में हनी सिंह शर्टलेस दिख रहे हैं। तस्वीर में वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

हनी सिंह की ये तस्वीरें उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

हनी सिंह की इन तस्वीरों में उनका मोटापा पूरी तरह से गायब हो गया है। हनी सिंह की लॉकडाउन वाली मेहनत साफ नजर भी आ रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा-'देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें। लॉकडाउन में की गई मेहनत।'

जानकारी के लिए बता दें कि लंबी बीमारी के बाद रैपर हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था जो कि उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर नजर भी आया था।

हालांकि इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हनी सिंह एक बार फिर से अपने पुराने वाले अवतार में लौटने जा रहे हैं।वर्कफ्रंट की बात करें हनी सिंह का साॅन्ग मॉस्को माशूका हाल ही में रिलीज हुआ था। यह साॅन्ग कुछ खास कमाल नहीं दिख सका।  

Smita Sharma