मां बनीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जमसीत,शिरीन सेवानी के घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

3/18/2024 1:48:04 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की जमसीत यानि एक्ट्रेस शिरीन सेवानी के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंजी है। जी हां, शिरीन सेवानी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी है। शिरीन के 11 मार्च को बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को उन्होंने 18 मार्च को फैंस के साथ शेयर किया।  

PunjabKesari

पहली तस्वीर एक न्यूज पोर्टल की कटिंग है जिसमें शिरीन पति और न्यूबाॅर्न बेबी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों लाडले को बाहों में लिए प्यार से निहार रही हैं। एक तस्वीर में हाथी का बच्चा और उनके बेटे की जन्मतिथि दिखाई दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shirin sewani (@shirin_sewani)

अगली तस्वीर में हम प्यारे माता-पिता को गुब्बारों के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। इसके साथ शिरीन ने लिखा-'चिंकी का भाई हुआ है।' ❤️🧿। फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shirin sewani (@shirin_sewani)

बता दें कि शिरीन सेवानी ने साल 2020 में पायलट उदयन सचान संग शादी रचाई थी। वहीं अब कपल ने शादी के तीन साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News