''ये रिश्ता क्या कहलाता है'': होली में कार्तिक संग धमाल मचाएगी नायरा, देखें तस्वीरें

3/21/2019 1:26:48 PM

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही नायरा और कार्तिक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जहां फैंस इस ट्रैक को देखने के लिए काफी बेताब है। वहीं हाल ही में सेट से होली की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही इस सीरियल के सेट पर होली सीक्वेंस को शूट किया गया है। यह तस्वीरें उसी दौरान की हैं।  तस्वीरों में नायरा सेट पर काफी मस्ती करती दिख रही हैं।

 

 

तस्वीरों में नायरा व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कार्तिक व्हाइट कुर्ते पजामे में हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि इस होली होली स्पेशल एपिसोड में ना सिर्फ नायरा की याददाश्त वापस आएगी बल्कि दर्शकों को कायरा की दमदार केमेस्ट्री एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है।

 

 

 

Konika