''ये रिश्ता....'' फेम मोहिना सिंह जल्द करेंगी शादी, इस दिन लेंगी सात फेरे

1/22/2019 5:52:25 PM

मुंबई: बीते साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं बात की जाए इस साल की तो आज ही रोहित पुरोहित और शीना बजाज जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले है। हाल ही में खबरें आईं हैं कि स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना सिंह भी जल्द ही शादी करने वाली हैं।

मोहिना ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह फरवरी के दूसरे हफ्ते में शादी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि इसके बाद वह टीवी से एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में मध्य प्रदेश के गृहनगर रीवा में मोहिना की सगाई हुई थी।  

मोहिना ने टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस से छोटे परदे पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल दोस्ती डांस में भी नजर आई थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान स्टार प्लस के टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली। 


 

Konika