Congratulations: मां बनीं ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम शीतल तिवारी, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

6/14/2022 8:17:51 AM

मुंबई: कुछ दिनों से बी-टाउन इंडस्ट्री से कई सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए जून का महीना ढेर सारी खुशियां लेकर आया। बाॅलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के घर  नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। हाल ही में प्रणिता सुभाष और उनके पति ने पहले बच्चे का स्वागत किया।  यहां तक ​​कि दयाबेन यानि एक्ट्रेस दिशा वाकानी ने दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी। वहीं अब टीवी की एक और एक्ट्रेस के घर खुशियों ने दस्तक दी।

हम बात करे रहे हैं ये रिश्ता क्या कहलाता की एक्ट्रेस शीतल तिवारी की।  जी, हां  शीतल तिवारी मां बन चुकी हैं। शीतल तिवारी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।  13 जून 2022 को शीतल और कृष वारिंगे ने एक जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने घर में नन्हें राजकुमार की किलकारी गूंजने की जानकारी दी।

शीतल ने अपने गोदभराई की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में शीतल पीच कलर के प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी से लुक को पूरा किया है। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनके चेहरे पर ग्लो बेमिसाल था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Tiwari (@sheetaltiwarii)

 

वहीं उनके पति भी मैचिंग कलर की शेरवानी पहने हैं। शीतल ने हाथ में एक गुब्बारा थाम रखा है जिस पर It's a Baby Boy लिखा है। इस तस्वीर के साथ कपल ने लिखा-हम एक बेबी बॉय के साथ धन्य।''

शीतल तिवारी ने अक्टूबर 2021 में सिनेमैटोग्राफर कृष वारिंगे के साथ शादी की थी और इसके एक महीने बाद ही वह गर्भवती हो गई थीं। 15 मार्च 2022 को शीतल तिवारी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने पति के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था-'सबसे अच्छा सरप्राइज। छोटा सा इंसान प्रोग्रेस में है।'

काम की बात करें तो शीतल  रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के 11वें सीजन में नजर आईं हैं। इसके अलावा वह नमक इस्क का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे टीवी शोज से काम कर चुकी हैं। 


हम भी शीतल तिवारी और कृष वारिंगे को पेरेंट्स बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। हमें कपल के बेटे के तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma