घर आई लक्ष्मी:दूसरी बार मां बनी ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम मोहिना कुमारी,घर गूंजी नन्हीं शहजादी की किलकारी

4/2/2024 9:33:58 AM

मुंबई: साल 2024 में  बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए ये साल अपार खुशी लेकर आया है। बी-टाउन स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। प्रिया मलिक और उनके पति ने पहले बच्चे का स्वागत किया। वहीं अब टीवी की एक और एक्ट्रेस ने एक बड़ी खबर शेयर की है।

 

 

जी, हां  ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह  के घर हाल ही खुशियों ने दस्तक दी है। मोहिना कुमारी का घर आखिरकार किलकारियां गूंज उठी है। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वैसे हम आपको बता दें कि अभी तक खुद मोहिना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी अपने फैंस को नहीं दी है।

 

 

 इस बारे में हालांकि अभी और जानकारी सामने नहीं आ पाई है हालांकि उनके फैन पेज ने मोहिना के दूसरी बार मां बनने की खबरों को लेकर कई पोस्ट किए हैं। देखना होगा कि अदाकारा के परिवार से ये न्यूज कब तक कंफर्म हो पाती है।

 

 

मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी रचाई थी।  उस समय इस शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी। शादी के करीब ढाई साल बाद कपल ने 15 अप्रैल 2022 एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसका नाम उन्होंने रेयांश रखा है। वहीं अब कपल दूसरी बार  पेरेंट्स बना। फिलहाल हमें एक्ट्रेस की बेटी  की तस्वीर का इंतजार है। हम मोहिना और सुयश रावत को बच्चे को ढेर सारी बधाई देते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma