दूसरी बार मां बनने जा रही हैं ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की कीर्ति, डांस करते हुए रीवा वंश की राजकुमारी ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

3/13/2024 12:07:26 PM

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'कीर्ति' उर्फ मोहिना कुमारी बीते कई दिनों से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थी कि सतपाल महाराज की बहू रानी और रीवा वंश की राजकुमारी यानि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी एक बार फिर मां बनने वाली हैं।

PunjabKesari

वहीं अब मोहिना कुमारी ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। जी हां, मोहिना के घर एक बार फिर नन्हें मुन्ने बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। मोहिना ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह शास्त्रीय भारतीय नृत्य करती दिख रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो मोहिना पिंक फ्राॅक सूट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।वह खूबसूरत डांस मूव्स करते हुए अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। 

PunjabKesari

इससे पहले मोहिना के बेबी शावर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही मोहिना की दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा शुरु हुई थी। 

PunjabKesari

15 अप्रैल, 2022 मोहिना कुमारी और उनके पति सुयश रावत पहली बार पेरेंट्स बने थे। कपल के घर प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी थी। 19 अप्रैल, 2022 को मोहिना ने अपने बच्चे की पहली झलक शेयर की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by princess of reva (@mohena.ksingh)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News