परिवार की मंजूरी के बिना 'ये रिश्ता' फेम एक्ट्रेस ने गुरुद्वारे में बाॅयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें

12/24/2019 12:40:46 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ने हाल ही में लाॅन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गगन के साथ शादी रचाई है। गगन और दिव्या 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

कई मुश्किलों के बाद कपल शादी के बंधन में बंधा। लकु की बात रें तो दिव्या पीच कलर के सूट में खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं गगन शेरवानी में हैंडसम दिखे। दिव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

परिवार के बिना ही रचाई शादी 

एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के परिवार ने उनके इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी है और न ही शादी में शामिल हुए। इसके बाद भी दोनों ने अपने प्यार की जीत कराई और मुंबई के एक गुरुद्वारा में शादी रचाई। उनकी शादी में सिर्फ कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

दिव्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शादी में सिर्फ कुछ ही दोस्तों को बुलाया था और सारी रस्में निभाईं। उन्होंने आगे कहा कि सबकुछ अचानक हुआ। हम 5 साल से रिलेशनशिप में हैं और हमने कई आंधियां देखी हैं।

लेकिन फिर भी हमें यह पता था कि हमें साथ रहना है। दिव्या आगे बताती हैं- 'गगन और मैंने कई समस्याएं झेलीं क्योंकि हमारे परिवार ने हमारे रिश्ते को मंजूरी नहीं दी है। बता दें कि कपल ने परिवारवालों के बिना ही 2015 में लगाई की थी। 
 

बता दें कि दिव्या के हसबैंड गगन इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही हैं। वह प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं। वहीं दिव्या कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। दिव्या ये रिश्ता क्या कहलाता है, जीत गई तो पिया मोरे, संस्कार जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

Smita Sharma