कोरोना से जंग हारी ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम दिव्या भटनागर,कई दिनों से वेटिंलेटर पर थी एक्ट्रेस

12/7/2020 9:40:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन दुख भरी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब खबर आई हैपिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि दिव्या के दोस्त युवराज रघुवंशी ने की। एक वेब पोर्टल से बातचीत में युवराज ने बताया- दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था।

रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिव्या के निधन की खबर से एख बार फिर पूरी इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

मां ने पति पर लगाए थे ये आरोप 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिव्या की मां ने एक्ट्रेस के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया था- दिव्या के पति गगन 'फ्रॉड' है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा।दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया।


काम की बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा 'सेठजी', 'सिलसिला प्यार का', 'कभी हां कभी नां', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'प्रीतो', 'श्रीमान श्रीमती फिर से', 'तेरा यार हूं मैं' जैसे सीरियल्स में नजर आई थीं।


 

Smita Sharma