"ये है मोहब्बतें" के सेट पर इशिता को लगी गोली, तो रो पड़े फैंस!

8/13/2017 3:47:50 PM

मुंबई: टीवी सीरियल "ये है मोहब्बतें" के सेट पर सीक्वेंस चल रहा था। जिसमें दिव्यांका यानी इशिता को गोली लगती है।

दरअसल, दो लड़कियां 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर शूटिंग देखने पहुंची थी। दोनों लड़कियों को लगा कि दिव्यांका को सच में गोली लग गई है और वो रोने लग गईं।

इसके बाद दिव्यांका खुद उन लड़कियों के पास गईं और दोनों को चुप कराया। दिव्यांका ने दोनों लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया अपने फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 लाख फॉलोअर्स हैं।