प्यार..तलाक..फिर प्यार:16 साल बाद फिर लेडी लव संग प्यार की कसमें खाएंगे ''ये हैं मोहब्बतें'' फेम अमित टंडन, दुल्हनिया के हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी

10/3/2023 2:37:28 PM

मुंबई: प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है इसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा  सकता। बी-टाउन में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो प्यार की मिसाल पेश करती हैं हालांकि कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिनके बीच बीच बेइंतेहा प्यार होने के बाद भी शादी जैसा मजबूत बंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया। ऐसे में जहां कुछ कपल अपनी राहें अलग कर लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी शादी को एक और चांस देते हैं। ऐसा ही एक कपल इस समय चर्चा में है।

ये और कोई नहीं बल्कि ये हैं मोहब्बतें फेम अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी हैं। एक समय था जब ये कपल तलाक लेने का मन बना चुका था लेकिन अब दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। इतना ही नहीं ये कपल एक बार फिर शादी भी रचा रहा है।

जी हां, आपने ठीक सुना। कपल शादी के 16 साल बाद एक बार फिर अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन लेगा। कपल की शादी का जश्न शुरू भी हो गया है। बीते दिनों ही अमित और रूबी की मेंहदी सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें एक्टर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

 मेहंदी सेरेमनी में होने वाले दुल्हे राजा अमित हरे कुर्ते के साथ सफेद पैंट में हैंडमस लग रहे थे। वहीं रूबी व्हाइट  कढ़ाई वाला शरारा सूट में खूब जच रही थीं। उन्होंने गुलाबी चमकदार आईशैडो, चमकदार लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर से अपने लुक को पूरा किया।

रूबी ने फूलों से बनी ज्वेलरी पहनी थी। पिया के नाम की मेहंदी लगते ही रूबी के चेहरे अलग सी चमक आ गई। इन तस्वीरों के साथ अमित ने लिखा-"रंग जितना गहरा होगा, प्यार उतना ही गहरा होगा। हम दूसरी बार प्यार में रंगे हैं। उस मेहंदी के लिए। जो भी आए और जिन्होंने इसे बनाने की कोशिश की उन सभी को  बहुत-बहुत धन्यवाद।"

बता दें कि अमित साल 2007 में  त्वचा विशेषज्ञ रूबी से शादी की थी। दोनों 2017 में अलग भी हो गए थे वे तलाक लेने के कगार पर भी थे। लेकिन 2017 में उनके रिश्ते के बीच मनमुटाव आ गया। वे तलाक लेने के कगार पर भी थे।

लेकिन जब डीएचए (दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण) के अधिकारियों के अनुसार रूबी को दुबई में कुछ सरकारी अधिकारियों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो अमित पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। यहीं पर उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया और यह हमेशा के लिए मजबूत हो गया। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma