'ये है मोहब्बतें' के पूरे हुए 1500 एपिसोड, स्टार कास्ट के साथ मिलकर दिव्यांका ने किया भांगड़ा

7/26/2018 3:02:24 PM

मुंबई: टीवी पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें 1500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।  हाल ही में इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया गया।

इस दौरान शो की स्टार कास्ट ढोल के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आए। वहीं पार्टी में शो की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एंजॉय करती हुई नजर आईं। 

इस दौरान दिव्यांका ग्रीन कलर का गाउन पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।

इस खास मौके को उन्होंने बेहद खास अंदाज के साथ सेलिब्रेट किया और ढोल के साथ डांस करते हुए नजर आईं।

दिव्यांका के अलावा शो की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर भी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

उन्होंने मरून कलर के टॉप के साथ  और ब्लू जींस पहने हुए नजर आईं। एकता ने पूरी स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें खिंचवाई और पार्टी को खूब एंजॉय किया।

एकता और दिव्यांका के अलावा करण पटेल, अदिति भाटिया, तोषी भल्ला, रुहानिका धवन समेत कई स्टार्स पार्टी में पहुंचे और खूब एंजॉय करते हुए नजर आए।

शो की बात करें तो 2013 से शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। शो में आ रहे नए-नए ट्वीस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

Neha