पत्नी संग 'ये हैं मोहब्बतें' फेम अनुराग का लिपलाॅक, समंदर किनारे कपल का दिखा रोमांटिक अंदाज

2/11/2020 12:30:05 PM

मुंबई: सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में परम का किरदार निभा चुके एक्टर अनुराग शर्मा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता संग शादी रचाई। कपल ने 31 जनवरी को दिल्ली में शादी रचाई थी। अनुराग की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

शादी के बाद कपल हनीमून ट्रिप पर गए हुए हैं। कपल हनीमून ट्रिप के लिए मलेशिया गया। इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो नंदिनी व्हाइट गाउन में दिख रही हैं।

वहीं अनुराग भी व्हाइट शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल समुंद्र किनारे बैठे हैं और लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अनुराग ने कैप्शन में लिखा- 'आई लव यू बीवी।' कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 में डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी। 4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था। 

काम की बात करें तो अनुराग टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता', 'कुमकुम भाग्य', 'जोधा अकबर', 'ये है आशिकी', 'इतना करो ना मुझसे प्यार', 'कवच' और 'उड़ान' जैसे शोज में काम कर चुके हैं। वहीं नंदिनी भी टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। नंदिनी को आखिरी बार सीरियल 'ढाई किलो प्रेम' में देखा गया था।  

Smita Sharma