ICU में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है ''ये हैं चाहतें'' का क्रू मेंबर, एक्टर अबरार काजी ने पोस्ट शेयर कर मांगी मदद

6/26/2021 12:20:02 PM

मुंबई: सीरियल 'ये है चाहतें' के सेट से हाल ही एक बड़ी खबर सामने आई है। शो से जुड़ा एक क्रू मेंबर इस समय एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। वह आईसीयू में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। इस बात की जानकारी शो के लीड एक्टर अबरार काजी ने दी। अबरार काजी सोशल मीडिया के जरिए क्रू मेंबर के लिए आर्थिक सहायता जुटा रहे हैं।

अबरार ने आईसीयू में भर्ती क्रू मेंबर का कॉन्टैक्ट नंबर शेयर किया है और लोगों से आगे आकर उनको पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा है। अबरार काजी ने लिखा-मेरे शो का एक क्रू मेंबर आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। हम सभी ने सामूहिक रूप से अपना काम करने का फैसला किया है। अगर कोई मदद करना चाहता है, तो मैं नीचे उसका नंबर शेयर कर रहा हूं।

शो की बात करें तो इसमें छह महीने का लीप लिया गया है। रुद्र और प्रीशा (सरगुन कौर लूथरा) के बेटे सारांश की मृत्यु के बाद दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही तय किया है और वे एक बार फिर एक-दूसरे सामने आ जाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रीशा और रुद्र एक साथ वापस आएंगे।

दूसरी ओर अबरार काजी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें हैं कि वह सीरियल नमक इश्क का फेम एक्ट्रेस श्रुति शर्मा को डेट कर रहे हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक-'श्रुति और अबरार एक कपल हैं और दोनों पिछले कुछ समय से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके दोस्त बेशक उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानते हैं लेकिन अब वे अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने की प्लानिंग कर रहे हैं।'

Content Writer

Smita Sharma