ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #TheYearOfKabir, जानें वजह...

10/19/2019 6:21:18 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। अब इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन इस साल आई शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई के मामले में टॉप पर है, शायद यही वजह है कि आज देश और दुनिया की तमाम हलचलों के बीच ट्विटर पर #TheYearOfKabir ट्रेंड करने लगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप बिल्कुल गलत हैं। यहां सिर्फ एक कबीर की बात नहीं हो रही, यहां तीन कबीर की बात हो रही है। क्या है ये कबीर कनेक्शन? आइए हम बताते हैं-

दरअसल, इस साल आईं 3 पॉपुलर फिल्मों के लीड कैरेक्टर्स के नाम कबीर थे। सबसे पहले आई शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद का नाम कबीर था।

इसके बाद आई टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वॉर' में ऋतिक के कैरेक्टर का नाम भी कबीर लूथरा था।

इसके बाद तीसरा अमित साध स्टारर अमेज़ॉन प्राइम की पॉपुलर क्राइम वेब सीरीज 'ब्रीथ' के लीड कैरेक्टर का नाम भी कबीर सावंत था। इससे पहले अमित साध को पर्दे पर अग्रेसिव और इमोशनली वीक कैरेक्टर के रूप में जाना जाता था। एक्टर 'काई पो चे', 'सरकार 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। 


इस वजह से स्टार्स के फैंस ने ट्विटर पर इसे ट्रेंड कराना शुरू कर दिया और इस पर रिएक्शन भी आने लगे। 

Edited By

Akash sikarwar