केके से लेकर राजू श्रीवास्तव तक..2022 में छूटा इन सितारों का साथ, किसी ने किया सुसाइड तो किसी की हार्ट अटैक से हुई मौत
12/30/2022 4:38:00 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2022 खत्म होने की दहलीज पर है। महज 1 दिन बाद हम इस साल को अलविदा कह देंगे। साल 2022 हमारे लिए कई तरह की यादों छोड़कर जा रहा है। जहां इस साल हमें कई गुड न्यूज सुनने को मिली, वहीं 2022 कइयों के लिए मनहूस भी साबित हुआ। इन 12 महीनों में हमने मनोरंजन जगत के कई अनमोन हीरों को खो दिया। साल की शुरुआत में दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की मौत के बाद राजू श्रीवास्तव, केके और कई अन्य मशहूर हस्तियों के निधन की खबर ने लोगों को तोड़कर रख दिया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि इस साल किन-किन स्टार्स का साथ छूट गया...
लता मंगेशकर
6 फरवरी 2022 को स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
बप्पी लहिरी
मशहूर म्यूजिक कंपोजर और बप्पी लहिरी का 15 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ)
सिंगर केके इस साल 31 मई को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ।
राजू श्रीवास्तव
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 21 सितंबर 2022 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए। हार्ट अटैक आने के बाद कॉमेडियन काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे और फिर दुनिया को अलविदा कह गए।
राकेश कुमार
दिग्गज निर्माता-निर्देशक राकेश कुमार ने 10 नवंबर 2022 को जिंदगी की अंतिम सांस ली।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी
टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 11 नवंबर 2022 को अचानक हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। फैंस को उनका मौत से बड़ा झटका लगा था।
विक्रम गोखले
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले 26 नवंबर को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
नितिन मनमोहन
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितिन मनमोहन का 29 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
तुनिषा शर्मा
24 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' के सेट पर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी थी।
वैशाली ठक्कर
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से प्रसिद्धि पाने वाली वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर, 2022 को सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया।