चर्चा में शहनाज गिल संग यशराज मुखाते का ''सच ए बोरिंग डे'' मैश-अप, वीडियो देखकर हंसी रोकना है मुश्किल

1/21/2022 9:36:07 AM

मुंबई: कुछ लोगों के बारे में सोचते ही सबके चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं।  इन्हीं चंद लोगों में है बिग बाॅस 13 फेम शहनाज कौर गिल और यशराज मुखाटे। शहनाज और यशराज दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड में काफी फेमस हैं। दोनों के पास एक ऐसी ह्यूमर है जो रोते इंसान को भी हंसा दे। वहीं अगर दोनों साथ हो जाएं तो सोने पर सुहागा जैसी बात होगी। दोनों अगर एक साथ कोई वीडियो बनाए तो क्या आलम होगा। वायरल होगा और क्या...यकीन नहीं हुआ न, तो जल्दी से इनका लेटेस्ट वीडियो देख लीजिए जो इस समय इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। उनके इस वीडियो को देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। 

तोड्डा कुत्ता टॉमी' के बाद यशराज मुखाटे शहनाज गिल का नया वीडियो लेकर हाजिर हैं। यूट्यूबर-म्यूजिक कंपोजर यशराज ने शहनाज का एक और वीडियो रिक्रिएट किया है। हालांकि इस बार वीडियो में शहनाज भी यशराज के साथ मस्ती कर रही हैं। शेयर किए गए इस नए वीडियो में, यशराज ने शहनाज की बिग बॉस 13 की एक पुरानी क्लिप में म्यूजिकल फ्लेवर एड करके मजेदार वीडियो क्रिएट किया है।

जहां वीडियो में यश ढोलक और गिटार बजाते नजर आ रहे हैं तो वहीं शहनाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है- सचा बोरिंग डे, सचा बोरिंग पीपल"।

जब शहनाज कहती हैं-'कोई बात ही नहीं करता मेरे से, कोई प्यार नहीं करता मेरे से' तो उनकी आरती सिंह जवाब देती हैं- "पका रही है, मैं जा रही हूं बाहर।

 

आरती की बात पर शहनाज जवाब देती हैं, 'जा दफा हो जा. मर जाके बाहर।' बस यशराज अपने नए वीडियो में शहनाज की इन्हीं क्यूट बातों से खेलते दिखे हैं।

जैसे ही देखने वाले को लगता है कि वीडियो खत्म हो गया है। वैसे ही वीडियो में शहनाज गिल की एंट्री होती है।

इसके बाद वो और यशराज साथ डांस करते दिखाई देते हैं। 

 फैंस उनकी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यशराज मुखाटे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-बोरिंग डे, अमेजिंग शहनाज लव योर एक्सप्रेशन।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yashraj Mukhate (@yashrajmukhate)


यशराज ने इससे पहले कई टीवी शो के डॉयलॉग्स को म्यूजिक का रूप दिया। इनमें ‘रसोड़े में कौन था’ और ‘बिगिनी शूट’ भी शामिल है। यशराज के इन म्यूजिक कंपोजिशन को लोगों ने खूब पसंद किया और इस पर कई मीम्स भी बनें।

 

Content Writer

Smita Sharma