अगले 5 महीनों तक बिस्तर से नहीं उठ पाएंगी यशिका आनंद, एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

8/4/2021 5:14:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. तमिल एक्ट्रेस यशिका आनंद ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। बीते दिनों एक्ट्रेस एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुईं थीं। वहीं इस हादसे में यशिका की एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट के बाद अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को जानकारी दी है। 

 

यशिका आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरी पेल्विक बोन में कई सारे फ्रेक्चर हैं। मैं कई महीने तक पलंग से उठ तक नहीं पाउंगी। यहां तक कि मैं लेफ्ट राइट हिल तक नहीं पा रही हूं। ये मेरा दूसरा जन्म है। भगवान ने मुझे सजा दी है।' 


View this post on Instagram

A post shared by Y A S H ⭐️🌛🧿 (@yashikaaannand)

इससे पहले एक पोस्ट में यशिका ने लिखा था, 'मैं वास्तव में व्यक्त नहीं कर सकती कि मैं अभी क्या कर रही हूं। मैं हमेशा जीवित रहने के लिए दोषी महसूस करूंगी। मुझे नहीं पता कि मुझे उस दुखद दुर्घटना से बचाने के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहिए या मेरे सबसे अच्छे दोस्त को मुझसे दूर करने के लिए अपने पूरे जीवन में भगवान को दोष देना चाहिए।'


View this post on Instagram

A post shared by Y A S H ⭐️🌛🧿 (@yashikaaannand)

एक और पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था कि वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करने की गुजारिश की है।  हेल्थ अपडेट के बाद यशिका के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।  


View this post on Instagram

A post shared by Y A S H ⭐️🌛🧿 (@yashikaaannand)

बता दें, यशिका का इलाज इस वक्त चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।


यशिका आनंद तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के अलावा वह 2018 में बिग बॉस तमिल के सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं।

Content Writer

suman prajapati