बेटे के बर्थडे पर सुपरस्टार यश ने रखी ''बाल हनुमान'' थीम बेस्ड पार्टी, धूमधाम से मनाया Yatharv के 4 साल के होने का जश्न

11/18/2023 1:30:24 PM

मुंबई: साउथ स्टार यश और राधिका पंडित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दो साल की मैरिड लाइफ के बाद दोनों अपनी बच्ची आयरा के आगमन के साथ पैरेंटहुड जर्नी पर निकले। यश और राधिका के बेटे यथर्व बीते महीने ही चार साल के हुए। इस मौके पर लविंग कपल ने बाल-हनुमान-थीम वाली ग्रैंड बर्थडे पार्टी की होस्ट की थी। इस पार्टी का वीडियो राधिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें उनके बेटे यथर्व की ग्रैंड बर्थडे पार्टी की कई झलकियां थीं।

जैसे ही वीडियो शुरू होता है हम यश को पार्टी में एंट्री करते हुए देख सकते हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में यश बेहद हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर, राधिका को ग्रीन कलर के साटन काफ्तान में देखा जा सकता है।

बर्थडे बॉय के बारे में बात करें तो वह डेनिम जैकेट, व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम पैंट के साथ कैज़ुअल लुक में थे। वहीं आयरा ग्रीन कलर की शिमरी फ्रॉक में बेहद सुंदर लग रही थीं। पार्टी एक खुली जगह पर आयोजित की गई थी, जिसे रोशनी से सजाया गया था।

हम एक बड़े स्टेज को भी देख सकते हैं, जिसे 'यथर्व' के नाम के बड़े अक्षर से सजाया गया था, जिसे लाइट एंड ग्रीन कलर के गुब्बारों व लाइट से सजाया गया था। वीडियो हम टिनी मंकीज टू-टियर चॉकलेट केक की एक झलक भी देख सकते हैं। केक के ऊपर एक गदा भी था। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)

काम की बात करें तो यश को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म KGF: चैप्टर 2 में देखा गया था, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।यश ने इसके बाद अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है, लेकिन अफवाह है कि वह फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की रामायण में रावण का किरदार निभाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma