चूड़ियों से लेकर पायल, कलीरे और झूमके पहनाने तक बहन सुरीली ने किया था यामी का श्रृंगार, सामने आया शादी का अनसीन वीडियो

6/13/2021 7:21:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस यामी गौतम 4 जून 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हालांकि फैंस को उनकी शादी का पता उनकी वेडिंग तस्वीरें वायरल होने के बाद लगा। कपल ने हिमाचल में गुपचुप तरीके शादी रचाई। उनकी शादी को हुए 9 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद भी उनकी वेडिंग तस्वीरें और वीडियोज सुर्खियां बटोर रही हैं।


अब हाल ही में यामी की शादी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शादी के लिए सजती नजर आ रही हैं। बता दें, यामी को उनकी बहन सुरीली ने शादी के लिए तैयार किया था।  


View this post on Instagram

A post shared by Surilie Gautam (@s_u_r_i_l_i_e)

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरीली अपनी छोटी बहन का श्रृंगार करती दिखाई दे रही हैं। वह अपनी बहन को चूड़ी, पायल, कलीरे पहना रही हैं। यामी रेड कलर की  साड़ी पहने बैठी हुई हैं। उनकी नाक में नथ है। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को सुरीली ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Surilie Gautam (@s_u_r_i_l_i_e)

इससे पहले सुरीली ने यामी की मेहंदी का भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।


वहीं, यामी गौतम के काम की बात करें तो वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगी। इसमें वह सैफ अली आन और अर्जुन कपूर के साथ-साथ काम करतीं दिखाई देंगी।

 


 

Content Writer

suman prajapati