सैलून के बाहर बदले लुक में नजर आई यामी गौतम, तस्वीरों में दिखा कूल अंदाज

7/10/2019 5:26:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बबली फेस, क्यूट स्माइल और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। पर्दे पर हमेशा ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आने वाली यामी को शायद आपने उनके नैचुरल लुक में कम ही देखा हो। हाल ही में उनको एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आई। इन लेटेस्ट तस्वीरों में वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

 

 

इसके साथ खुले बाल यामी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। सैलून से बाहर निकलते वक्त यामी ने हैंडबैग और कैरी बैग पकड़ा हुआ था। वहीं तस्वीरों में यामी का लुक काफी बदला हुआ है। दरअसल, इस समय यामी ने अपने बालों में कर्ल्स डलवाएं हुए थे।

 

 

सैलून से निकलते हुए जब उनकी नजर पैपराजी पर पड़ी तो यामी ने हर बार की तस्वीर मीडिया कैमरा को पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी 11 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'उरी' से पहचान बना चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसके अलावा वह शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालु' में नजर आ चुकी हैं। 

 


 

Konika