पिया के नाम की मेहंदी लगा खिला यामी का चेहरा, होने वाली दुल्हनिया को प्यार से निहारते दिखे आदित्य धर

6/5/2021 12:10:28 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को अपनी शादी की खबर देकर फैंस को एकदम झटका दे दिया था। यानि ने उरी डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी रचाई। यामी ने इंस्टा पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। वहीं अब शादी के बाद यामी ने अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में यामी हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगाए खिलखिलाती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो यामी येलो सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं।

झुमके, मिनिमल मेकअप, उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं आदित्य धर ब्लू कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

वह अपनी होने वाली दुल्हनिया को बेहद प्यार से निहार रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर यामी ने लिखा-'ओ मेरी प्यारी, चिंता क्यों करनी? जो तुम्हारे लिए बना है वह तुम्हें हमेशा हमेशा ढूंढ लेगा।- लल्लेश्वरी।' यामी गौतम और आदित्य धर की शादी बिल्कुल खास लोगों की मौजूदगी में हुई। इस शादी की मीडिया को भी जानकारी नहीं थी। 

यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था जबकि यामी गौतम ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि तभी से इन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार बढ़ा। मगर कभी भी इन दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

Content Writer

Smita Sharma