होली से पहले रंगों में रंगी यामी गौतम, गालों पर पीला-गुलाबी रंग लगाए Mom To Be एक्ट्रेस की सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

3/23/2024 12:33:37 PM

मुंबई: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्यार का जश्न है। होली का ये खास त्योहार हर पल यादगार बना देता है फिर चाहे भांग के नशे में की गई मस्ती हो या गुलाल से लथपथ लोग हो। इस बार 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में हर तरफ होली की धूम देखने को मिल रही है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड में इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। वहीं इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजाॅय कर रही एक्ट्रेस यामी गौतम पर तो होली से पहले ही इसका रंग चढ़ गया है।

PunjabKesari

हाल ही में यामी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। सामने आई तस्वीरों में यामी घर की बालकनी में खड़ी दिख रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने व्हाइट सूट पेयर किया है। तस्वीरों में यामी के हाथों में येलो रंग देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने गालों पर भी पीला और गुलाबी रंग लगाया है। Mom To Be यामी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 


काम की बात करें तो यामी हाल ही में फिल्म  'आर्टिकल 370' में नजर आईं थीं। फिल्म ने दबे पांव वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News