Airport Look:प्रिंटिड सूट, हाथों में चूड़ा, शादी के बाद पहली बार इस अंदाज में पति आदित्य संग मुंबई लौटी नई नवेली दुल्हन यामी

6/26/2021 8:18:28 AM

मुंबई: एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में निर्देशक आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंधी थी। यामी की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं थी जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं अब शादी के बाद यामी पहली बार पति आदित्य संग पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट हुईं।

कपल को परिवार संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान हर कोई नई नवेली दुल्हन यामी के अवतार को देखता ही रह गया। यामी इस दौरान पिंक एंड व्हाइट प्रिंटिड सूट में बला की खूबसूरत दिखी।

हाथों में पहना लाल चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं आदित्य धर की बात करें तो वह जींस और ब्लैक टीशर्ट में हैंडसम दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने फेस को मास्क से कवर किया था। फैंस यामी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि 4 जून को ही आदित्य धर के साथ शादी कर यामी ने हर किसी को सरप्राइज़ कर दिया था। यामी ने इंस्टा पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। 


यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था जबकि यामी गौतम ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि तभी से इन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार बढ़ा। मगर कभी भी इन दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।

Content Writer

Smita Sharma