यारियां 2 का गाना पीने दे हुआ रिलीज़ - दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी ने दिया परफेक

10/20/2023 4:03:45 PM

नई दिल्ली। इस पैपी नंबर की सबसे अहम बात यह है कि यह आपको पार्टी मोड़ में डाल देगा। चचेरे भाई-बहनों के शहर घूमने के ऊपर आधारित इस गाने में वो सब कुछ है जो आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। पीने दे को मास्टर सलीम के द्वारा गाया और रैप मिलिंद गाबा द्वारा दिया गया है। संगीत निर्देशक, गीतकार और संगीतकार मनन भारद्वाज ने भी पीने दे से दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यारियां 2 के बारे में बाताया है कि इसमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। जहां सिमरून तेरा नाम रोमांटिक एहसास देता है, वहीं सौरे घर और पीने दे एक उत्साहित उत्सव का माहौल पेश करता है। ऐसा कहने के बाद, पीने दे एक ऐसा नंबर है जो हर पार्टी और शादी की प्लेलिस्ट में अपनी  जगह बनाएगा।

 

इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन, प्रिया वारियर और पर्ल वी पुरी सहित कई शानदार कलाकार हैं।गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव एंड सप्रू फिल्म्स का संयुक्त निर्माण है। यह म्यूजिक, प्यार और ड्रामा से भरी एक मनोरंजक यात्रा का वादा करते हुए, आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat


Recommended News

Related News