दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी, पर्ल वी पुरी स्टारर Yaariyan 2 को मिली 2023 की highest IMDB रेटिंग

10/22/2023 4:16:13 PM

मुंबई। दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की फिल्म को दर्शकों, के साथ-साथ इंडस्ट्री से भी शानदार फीडबैक मिली है। और ऐसा लगता है कि खून से चचेरे भाई-बहनों और पसंद से दोस्तों की इस कहानी ने भी रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बनकर उभरी यारियां 2 को 9.3 की IMDB रेटिंग मिली है। कई लोगों ने दिव्या की उनके परफॉर्मेंस के लिए सराहना की है, जबकि मीज़ान और पर्ल की भी सराहना की गई है।

9.3 की IMDB रेटिंग के साथ यारियां 2 शाहरुख खान की पठान और जवान को पीछे छोड़ते हुए 2023 की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बन गई है। इसने रेटिंग चार्ट पर गदर 2 और द केरल स्टोरी को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि फिल्म कल ही रिलीज हुई है, इसने लियो और जेलर जैसी साउथ की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं यारियां 2 ने रॉकी और रैंक की प्रेम कहानी और तू झूठी में मक्कार से भी बढ़त ले ली है।

ज़बरदस्त वर्ड ऑफ़ माउथ के साथ, इस राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित संगीतमय भव्यता को कोई रोक नहीं सकता है। 'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर हैं।

यारियां 2, राव और सप्रू फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसका निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News