'हम पांच' जैसे सीरियल्स लिखने वाले इम्तियाज पटेल का हुआ निधन, 57 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

3/28/2021 10:05:10 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'हम पांच' सीरियल जैसे सीरियल लिखने वाले मशहूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। लेखक का शनिवार शाम उनके मुंबई के मलाड इलाके में स्थित निवास पर निधन हो गया है। उनकी उम्र अभी 57 साल थी। निधन के बाद बीते दिन ही उन्हें मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


बताया जा रहा है कि इम्तियाज पटेल बीते कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। लेखक को पिछले साल स्वाइन फ्लू हुआ था और इसके बाद वो कोरोना संक्रमित भी हुए थे। हालांकि कुछ समय बाद वह उससे वो स्वस्थ हो गए थे।
उनके करियर की बात करें तो उन्होंने अपने समय में गुजराती रंगमंच में 100 नाटक लिखे थे। उन्होंने शो 'पड़ोसन' से टीवी के लिए लिखना शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी के बहुचर्चित कॉमेडी शो 'हम पांच' के लगभग 350 एपिसोड लिखे। इसके बाद उन्होंने ‘चमत्कार’, ‘कभी ये कभी वो' शो भी लिखे। टीवी शोज के अलावा इम्तियाज एक्टर गोविंदा और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ का भी स्क्रीनप्ले लिखा था।  

Content Writer

suman prajapati