फिल्म 'द नन' कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, जानिए अब तक का कलेक्शन

9/12/2018 11:52:53 AM

लंदन: हॉलीवुड फिल्म 'द नन' इन दिनों बॉक्स अॉफिस पर काफी कमाई कर रही है। 'द नन' कंज्यूरिंग फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म है। फिल्म ने वीकेंड में ही अपनी कुल लागत से 6 गुना ज्यादा कमाई कर कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक 158.4 करोड़ के बजट में बनी 'द नन' ने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 943.2 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ओपनिंग वीकेंड में 385.2 करोड़ कलेक्शन था। जाहिर सी बात है ये फिल्म भारतीय बाजार में भी धूम मचा रही है। 

 

 

 

 


भारतीय बाजार में फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 8 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके साथ रिलीज हुई बॉलीवुड की तीन फिल्में पलटन, लैला मजनू और गली गुलियां काफी पीछे छूट गई हैं। 'द नन' भारत में 'कंज्यूरिंग सीरीज' की सबसे बड़ी और बेस्ट ओपनर साबि‍त हुई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, भारतीय बाजार में 'द नन' ने ओपनिंग वीकेंड में कुल 28.50 करोड़ की नेट कमाई की है। हालांकि रविवार को मूवी का कलेक्शन उतना नहीं रहा, जितने की उम्मीद लगाई जा रही थी। गुरुवार को रखे गए प्रिव्यू शोज से फिल्म ने 30 लाख कमाए थे। 'द नन' ने शुक्रवार को- 8 करोड़, शनिवार- 10.20 करोड़, रविवार-10 करोड़ की कमाई की। इसे भारत में 1603 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को फिल्म की कमाई 3 करोड़ रुपये रही। इस तरह देखें तो 'द नन' ने चार दिन के अंदर भारत में 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News