World Cup 2019: टीम इंड‍िया की जीत से झूमे बाॅलीवुड स्टार्स, प्र‍ियंका-प्रीत‍ि ने यूं मनाया जश्न

6/10/2019 9:53:13 AM

मुंबई: रविवार को टीम इंडिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने दूसरे मैच में पांच बार की विश्व विजेता और डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर जीत हास‍िल की। टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का महौल है, ऐसे बॉलीवुड स्टार्स भी कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स ने भारत की जीत का जश्न अपने-अपने अंदाज में मनाते हुए टीम इंड‍िया को बधाई दी। टीम इंड‍िया के मैच जीतते ही शाह‍िद कपूर, प्रीत‍ि ज‍िंटा समेत कई स्टार्स ने ट्वीट किए। 

 

शाह‍िद कपूर 

टीम इंड‍िया के मैच जीतते ही सबसे पहले शाह‍िद कपूर ने ट्वीट किया। शाह‍िद कपूर ने ल‍िखा-' क्या ऑलराउंडर परफॉर्मेंस है। महान जीत। #BleedBlue

 

प्रीत‍ि ज‍िंटा


एक्ट्रेस प्रीत‍ि ज‍िंटा ने इंड‍िया टीम की जर्सी पहने हुए तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ प्रीत‍ि ने ल‍िखा-'वाह क्या मैच था। क्या शानदार जीत है। बॉलर और बैट्समैन की जबरदस्त कोश‍िश। ये संडे पूरी तरह फंडे बन गया। #INDvAUS #BleedBlue #ICCCWC2019


प्र‍ियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने रव‍िवार की शाम टीम इंड‍िया और ऑस्ट्रेल‍िया के मैच को एंजॉय किया। टीम इंड‍िया की जीत पर प्र‍ियंका ने अपने टीवी स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए जीत की खुशी जाह‍िर की।

 

सान‍िया म‍िर्जा


सान‍िया म‍िर्जा ने ट्वीट करते हुए ल‍िखा-'सुबह देर तक सोना, चीट डे, बेबी टाइम पर सो गया, राफा की जीत, टीम इंड‍िया की जीत। क्या शानदार संडे है।

इसके अलावा अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा समेत कई स्टार्स ने ट्वीट किए। 

 


 

Smita Sharma