अनुष्का के साथ काम करना सौभाग्य :सूरज

3/18/2017 9:50:37 AM

मुंबई: अनुष्का शर्मा की नई फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अभिनेता सूरज शर्मा उनके साथ दिखेंगे और उन्होंने कहा है कि इस अदाकारा के साथ पर्दे पर नजर आना उनका सौभाग्य है।  

सूरज ने बताया, ‘‘अनुष्का और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करना उनका सौभाग्य है। अनुष्का बहुत अच्छी और मेहनती लड़की हैं तथा दिलजीत ने अदाकारी में लय दिखाया है और यह काम करने की एक अलग शैली है।’’  सूरज फिल्म में एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) रैप संगीतकार के रूप में दिखेंगे।   उन्हें आंग ली की 2012 में आई अमेरिकी फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर दुनिया भर में ख्याति मिली थी। दो साल बाद वह अमेरिकी फिल्म ‘मिलियन डॉलर आर्म ’ और हिन्दी फिल्म ‘उमरिका’ में भी नजर आए।  उन्होंने बताया, ‘‘ ‘लाइफ ऑफ पाई’ के बाद मेरे पास काफी काम आए लेकिन मैं इस बारे में अपनी पसंद की चीजों को ही तरजीह देता हूं।’’   फिलहाल, वह न्यूयार्क विश्वविद्यालय में फिल्म निर्माण की पढ़ाई कर रहे हैं।