एम्स्टर्डम की सड़कों पर चढ़ा सपना चौधरी का बुखार, "तेरी आंख्या का यो काजल" पर झूम-झूम कर नाचीं महिलाएं

5/10/2024 4:28:00 PM

लंदन: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की दीवानगी तो आप सब जानते ही हैं।  वह ना सिर्फ हरियाणा बल्‍क‍ि अब पूरे देश के दिलों में बसती हैं। यूट्यूब पर टहलते हुए हमारी नजर सपना चौधरी के एक बेजोड़ डांस वीडियो पर पड़ी। इसमें वह धीरे-धीरे जवां हो रही रात में गजब का समां बांधती हुई नजर आ रही हैं। सपना के गाने भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। सपना के गानों की दीवानगी विदेशों में भी देखने को मिल रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kanak Dwivedi (@kanak_diaries)

 

हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें लोगों को लोक गायक डी सी मदाना के गाए और सपना चौधर पर फिल्माए एनर्जेटिक इंडियन हरियाणवी हिट सॉन्ग "तेरी आंख्या का यो काजल" पर झूम-झूम कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, नीदरलैंड में राजा विलेम-अलेक्जेंडर के जन्मदिन का उत्सव किंग्स डे  के तौर पर मनाया जाता है।  इस साल इस दिन एम्स्टर्डम में लोगों को इंडियन म्यूजिक पर जमकर झूमते और नाचते देखा गया। किंग्स डे के लिए पारंपरिक गेरुआ पोशाक पहने, स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को हरियाणवी ट्रैक पर थिरकते हुए देखा गया. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया- "जब सपना चौधरी का बुखार एम्स्टर्डम की सड़कों पर चढ़ा।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma