Kangana VS Shivsena: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ''बॉलीवुड क्वीन'' के लिए DGP से की सुरक्षा की मांग

9/6/2020 9:04:56 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में संजय राउत ने कंगना को को कैमरे पर दी गाली। उन्होंने एक्ट्रेस के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

संजय राउत के इस बयान के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय महिला आयोग की ध्यक्ष रेखा शर्मा ने कंगना को 'धमकी और गाली' देने पर शिवसेना नेता पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP)  से कंगना के लिए सुरक्षा की मांग भी की।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-लोगों को संजय राउत की भाषा सुननी चाहिए जो कंगना को धमकी और गाली दे रहा है। मै महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से प्रार्थना करती हूं कि  जब भी कंगना राज्य में आए तो आपको उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। 

 

 

 

जानकारी के लिए बता दें कि संजय राउत के अलावा, शिवसेना विधायक प्रताप सर नाईक ने भी कंगना को धमकी दी कि अगर वह भविष्य में मुंबई आती है और उसके साथ कुछ भी होता है, तो शिवसेना जिम्मेदार नहीं होगी। यहां तक कि उन्होंने कंगना पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया। 
 

Smita Sharma