राक्षस है..नशे की गोली देकर रेप करता था.. विजय बाबू पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज होते ही एक्टर ने खुद को बताया पीड़ित

4/27/2022 5:02:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम एक्टर विजय बाबू को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक महिला ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि विजय ने पिछले एक-डेढ़ महीने तक लगातार उनका यौन शोषण किया। लेडी की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के बाद विजय बाबू के ठिकाने का कोई अता पता नही है। हालांकि, एक्टर ने फेसबुक लाइव में महिला का नाम बताते हुए उसके सभी आरोपों से इंकार किया है। 


महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थी तो एक्टर ने एक अच्छे दोस्त की तरह उनका ख्याल रखा। उनको गाइडेंस दीं, लेकिन इसी की आड़ में वह उनका यौन शोषण कर रहे थे।


वह जब सेक्स के लिए मना कर देती थीं, तब विजय बाबू उनकी मर्जी के खिलाफ जाते थे। उनका रेप करते थे। ऐसा उन्होंने उनके साथ करीब एक-डेढ़ महीने तक किया था।

 

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि एक्टर उन्हें नशीली गोलियां खिलाते थे, जिससे वह नशे में हो जाती थीं और फिर विजय बाबू उनका यौन शोषण किया करते थे।

 

महिला का कहना है कि विजय बाबू उनके लिए एक राक्षस है। उसने शादी और फिल्म में रोल देने का वादा करके सिर्फ यौन शोषण किया। साथ ही जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी थी। इतना ही नहीं शारीरिक रूप से भी बहुत प्रताड़ित किया। विजय बाबू ने ये धमकी दी थी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएंगी, तो एक्टर उनके प्राइवेट वीडियो को वायरल कर देंगे।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए विजय बाबू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।  

 

बता दें, विजय बाबू मलयालम इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक्टिंग के अलावा वह कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम 'फ्राइडे फिल्म हाउस' है। हालांकि, अब एक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।

Content Writer

suman prajapati