रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की बायोपिक बनाएंगे अनुराग बसु

2/8/2020 2:02:49 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग बसु को लेकर खबरें सामनें आ रही हैं कि बहुत जल्द वह रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की बायोपिक बनानाे वाले हैं। जी हां, सही सुना आपने, अनुराग बसु महान सिंगर-एक्टर किशोर कुमार पर बायोपिक बना रहे हैं।

चर्चा हो रही थी कि यह प्रॉजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन अनुराग का कहना था कि फिल्म जरूर बनेगी। अनुराग बसु ने बताया कि रणबीर कपूर उनकी फिल्म में लीड रोल निभाएंगे।


अनुराग ने बताया कि फिल्म पर काम रणबीर की डेट्स के हिसाब से होगा। उन्होंने बताया कि रोल के लिए पहली चॉइस हमेशा रणबीर ही रहे हैं। रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी ‘बफर्ी' और ‘जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Pawan Insha