एक साल में खोए दो छोटे भाई और बहन: लड़खड़ाए कदम फिर भी भाई को अंतिम विदा देने पहुंचे रणधीर,भतीजे रणबीर ने दिया सहारा

2/10/2021 9:59:04 AM

मुंबई बाॅलीवुड के शौमैन राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन से पूरा कपूर खानदान शोक में डूबा हुआ है। राजीव का 58 साल की उम्र में  
9 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हुआ। राजीव के निधन की खबर से पूरा कपूर खानदान एक बार फिर टूट गया है। मंगलवार देर शाम राजीव कपूर चेंबूर के हिंदू शमशान घाट में दाह-संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा में शाहरुख खान, आलिया भट्ट, चंकी पांडे, बिजनेस टाइकून अन‍िल अंबानी, तारा सुतार‍िया, आशुतोष गोवार‍िकर समेत कई सेलेब्स राजीव के घर पर नजर आए।

वहीं रणबीर कपूर,आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य राजीव की अर्थी को कंधा देते दिखे। वहीं रणधीर कपूर जो अपने छोटे भाई की अंतिम यात्रा में बड़े भाई होने का फर्ज़ निभाते दिखे।

लड़खड़ाते कदमों और नम आंखों के साथ रणधीर ने राजीव कपूर को अंतिम विदाई दी। रणधीर कभी नर्स के सहारे से चलते दिखे, तो कभी भतीजे रणबीर और आदर जैन उन्हें संभालते दिखे  लेकिन छोटे भाई की मौत ने तो उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। वह कई बार भावुक होते दिखे।  

सबसे छोटे थे राजीव कपूर 

5 भाई-बहनों में राजीव कपूर सबसे छोटे थे। छोटा होने की वजह से वह सभी के लाडले भी थे। 73 साल के रणधीर और 58 साल राजीव की उम्र में 13 साल का फासला था। छोटा होने की वजह राजीव के हिस्से में भाईयों और बहनों का सबसे ज्यादा प्यार और दुलार आया था।

रणधीर कपूर के साथ राजीव कपूर का रिश्ता बेहद खास था। दोनों भाईयों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता था। त्योहार से लेकर बर्थडे पार्टीज और क्रिस्मस का जश्न कपूर परिवार एक साथ सेलीब्रेट करता है।

2020 के क्रिसमस सेलीब्रेशन में राजीव कपूर शामिल हुए थे। भाई की बगल में बैठकर उन्हें फैमिली पिक्चर खिंचवाई थी। लेकिन तब किसी को कहां पता था कि राजीव के साथ ये उनकी आखिरी फैमिली पिक्चर होगी। 

एक साल में खोए दो छोटे भाई और एक बहन 

भाई को खोने का गम किसी पहाड़ के बोझ से कम नहीं होता, ये रणधीर कपूर की इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है। तीन भाईयों में और दो बहनों में सबसे बड़े रणधीर ने बीते एक साल में अपने दो छोटे भाइयों और एक बहन को खो दिया है।

साल 2020 की शुरुआत में यानि 14 जनवरी को पहले बहन रितु नंदा ने साथ छोड़ा। फिर इसी साल 30 अप्रैल को  भाई ऋषि कपूर सदमा दे गए।  ऋषि कपूर के देहांत को तो अभी एक साल भी नहीं बिता है कि अब राजीव कपूर भी अपने भाई का साथ छोड़ गए हैं।

Content Writer

Smita Sharma