लॉस एंजिल्स में शॉपिंग करती स्पॉट हुईं विनी हार्लो, ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहने स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

4/2/2022 4:22:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस विनी हार्लो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। विनी किसी भी लुक को बड़ी बोल्डनेस के साथ कैरी करती हैं। यही वजह है कि वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। बीते शुक्रवार एक्ट्रेस को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया, जहां वह एक सेफोरा स्टोर में खरीदारी करती स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान विनी हार्लो ओरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पेयर की। इस लुक को एक्ट्रेस ने सिल्वर चेन और इयररिंग्स और ट्रांसपेरेंट गॉग्लस के साथ एक्सेसराइज किया हुआ है।

PunjabKesari

 

हाथ में शॉपिंग बैग और पर्स कैरी किए वह कैमरे के सामने स्टाइलिश पोज दे रही हैं। मॉल के अंदर भी एक्ट्रेस मस्ती करती हुई पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

कौन हैं विनी हार्लो 

विनी हार्लो हॉलीवुड की मशहूर मॉडल्स में से एक हैं। कनाडा में पली बढ़ीं विनी को अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी शो से पहचान मिली थी। वे इस शो में आने वाली इकलौती कैनेडियन मॉडल थीं हालांकि विनी शो के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं।

PunjabKesari

 

साल 2018 में उनका विक्टोरिया सीक्रेट में रैंप वॉक करने का सपना पूरा हुआ था और उन्होंने इस बड़े इवेंट में चार चांद लगाए थे। विनी ने बहुत से फेमस हॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम किया हुआ है। उन्होंने फेमस बिजनेसवुमन और सेलिब्रिटी किम कार्दर्शियां संग उनकी मेकअप लाइन के लिए शूट्स भी किए हैं।

PunjabKesari

 


चेहरे की वजह से लोग उड़ाते थे मजाक


विनी बचपन से ही Vitiligo नाम की स्किन की बीमारी का शिकारी हो गईं थीं, जिसकी वजह से उनके शरीर पर बड़े-बड़े सफेद धब्बे हैं। विनी ने अपनी इसी बीमारी के बारे में कई बार खुलकर बात की है। एक्ट्रेस स्वीकार किया था कि इसके चलते उन्होंने एक बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन में होने वाली समस्याओं को भी बताया है।

विनी ने अपने इंटरव्यू और TED टॉक में Vitiligo के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे बचपन में वो दोस्त बनाना चाहती थीं और बच्चे उन्हें गाय बोलकर उनपर हंसते और उनका मजाक उड़ाते थे।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News