Pictures: न्यूयाॅर्क में स्पाॅट हुईं विनी हार्लो,पिंक शाॅर्ट ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

9/16/2022 11:58:45 AM

लंदन: कनाडाई सुपरमॉडल विनी हार्लो अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। विनी किसी भी लुक को बड़े ही काॅन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। यही वजह है कि वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। बीते वीरवार एक्ट्रेस को न्यूयाॅर्क में स्पॉट किया गया। 28 साल की  कनाडाई सुपरमॉडल इस दौरान पिंक मिनी ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं।

उन्होंने मैचिंग जीन जैकेट कैरी कर अपने इस लुक को पूरा किया। हसीना ने इस दौरान पिंक हील्स पेयर की थीं।

 

मिनिमल मेकअप, गोल्ड चेन कनाडाई सुपरमॉडल के लुक को चार चांद लगा रहे थे। कैमरे पर नजर पड़ते ही माॅडल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

विनी हार्लो हॉलीवुड की मशहूर मॉडल्स में से एक हैं। कनाडा में पली बढ़ीं विनी को अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी शो से पहचान मिली थी। वे इस शो में आने वाली इकलौती कैनेडियन मॉडल थीं हालांकि विनी शो के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं। साल 2018 में उनका विक्टोरिया सीक्रेट में रैंप वॉक करने का सपना पूरा हुआ था और उन्होंने इस बड़े इवेंट में चार चांद लगाए थे। 

Content Writer

Smita Sharma