फ्यूशिया पिंक ब्लेजर में विनी हार्लो के दिखे क्लीवेज, बाॅसी लुक ने किया इंप्रेस

10/31/2019 11:10:34 AM

लंदन: कनाडा मॉडल विनी हार्लो अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। मंगलवार को विनी हार्लो लॉस एंजिल्स में वेस्ट हॉलीवुड एडिशन प्रिव्यू पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान 25 की विनी फ्यूशिया पिंक साटन ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट में बेहद बोल्ड दिखीं।

इस दौरान उनके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने सोने की चेन पहनी थी।  इसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक,कर्ली हेयर्स और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। विनी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि विनी हॉलीवुड की मशहूर मॉडल्स में से एक हैं। कनाडा की मॉडल विनी ने अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल रियलिटी शो से पहचान मिली थी। वे इस शो में आने वाली इकलौती कैनेडियन मॉडल थीं हालांकि विनी शो के दूसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थीं।

विनी ने बहुत से फेमस हॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम किया हुआ है। उन्होंने फेमस बिजनेसवुमन और सेलिब्रिटी किम कार्दर्शियां संग उनकी मेकअप लाइन के लिए शूट्स भी किए हैं।
 

 

Smita Sharma