श्वेता से लेकर इन स्टार्स जीता बिग बाॅस का खिताब, कोई बना स्टार, तो कोई हुआ गुमनाम

9/14/2018 5:34:41 PM

मुंबई: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। 'बिग बॉस 12' इसी महीने यानि 16 सितंबर को अॉनएयर होने वाला है। इस बार ये शो पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में जोड़ियां धमाल मचाएंगी। इस बार शो में कई बदलाव किए गए है। इस शो में टीवी, फिल्मी, राजनीति से संबंधित कई लोगों ने हिस्सा लिया। इस शो के पिछले दो सीजन में तो काॅम्नरस ने भी हिस्सा लिया। शो में आकर लोगों के असली चेहरे सामने आते हैं। शो में कई स्टार्स को लोग इतना पसंद करते हैं कि अंत में वह जीत जाते हैं। इस शो ने कई चेहरों को स्टार बना दिया को कई विनर बनकर भी गुमनाम हो गए। आज हम आपको बिग बाॅस के पहले सीजन से लेकर 11वें सीजन को जीत चुके कंटेस्टेंट्स के काम के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

 

बिग बॉस 1 (2006)

इस शो के पहले सीजन को राहुल रॉय ने जीता था। साल  2017 में राहुल को लेकर खबरें आई थी उन्होंमे भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है और अब राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं। 

 

 

बिग बॉस 2 (2008)

इस शो के दूसरे सीजन के विजेता आशुतोष ने जीता था। आशुतोष 'जिला गाजियाबाद' को लेकर काफी सुर्खियों में  थे लेकिन इसके बाद तो जैसे वह लाइमलाइट से गायब ही हो गए।


 

बिग बॉस 3 (2009)


बिग बॉस के 3 सीजन की ट्राॅफी कंटेस्टेंट विंदु दारा सिंह ने अपने नाम की थी। विंदु ने कई फिल्मों में काम किया। उन्हे कॉमेडी और निगेटीव रोल के लिए काफी लोकप्रियता मिली। आखिरी बार वह साल 2014 में पंजाबी फिल्म में दिखे थे।

 

 

बिग बॉस 4 (2010)


टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस शो के चौथे सीजन की पहली महिला विनर थी। शो जीतने के बाद वह काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने सीपियल बेगुसराय भी काम किया। लेकिन इस सीरियल के बाद उन्होंने स्क्रीन से दूरियां बना ली। फिलहाल श्वेता इन दिनों अपनी परिवार को ही पूरा समय दे रही हैं।


 

 

बिग बॉस 5 (2011)


सीजन पांच की विजेता जूही परमार इस रियलिटी शो के बाद पर्दे से गायब थीं. लेकिन एक ब्रेक के बाद वह टीवी शो 'शनि' में नजर आईं। इसके अलावा वह अपने तलाक की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में थीं।

 

 

बिग बॉस 6 (2012)

इस शो के सीजन की विजेता उर्वशी ढोलकिया थी। शो जीतने के बाद वह काफी सुर्खियों में रहीं। इसके बाद वह कलर्स टीवी के सीरियल 'चंद्रकांता' में नजर आईं। 


 

बिग बॉस 7(2013)

सीजन 7 जीतने वाली गौहर खान इस शो में काफी विवादों में रही थीं। साल 2017 में वह फिल्म 'बेगम जान' में दिखी। साथ ही कुछ म्यूजिक एल्बम में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके अलावा वह कई रियालिटी शो होस्ट कर चुकी हैं। 

 

 

बिग बॉस 8 (2014)

 बिग बॉस-8 में गौतम गुलाटी विनर बने। गौतम इस शो के दौरान काफी सुर्खियों में रहे। शो जीतने के बाद वह कई रियलिटी शो में बतौर होस्ट नजर आए। वह सिंगर कनिका कपूर के गाने में भी नजर आए। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन उनके करियर में कोई खास बड़ा बदलाव या उतार-चढ़ाव नजर नहीं आया।

 


 

बिग बॉस 9 (2015)


कई रियलिटी शो जीत चुके प्रिंस नरुला ने बिग बॉस  सीजन 9 की ट्राॅफी भी इपने नाम की। शो में उनको लोगों ने काफी पसंद किया।  इस दिनों प्रिंस मंगेतर युविका चौधरी के साथ शादी को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। बहुत जल्द ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिंस इन दिनों नागिन3 में ओक सपेरे का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वह एंड टीवी के सीरियल बढ़ो बहू में नजर आ चुके हैं।


 

बिग बॉस 10 (2016)


इस सीजन की ट्राॅफी जीतने वाला मनवीर गुर्जर एक काॅमनर था। इस शो के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी हिस्सा लिया। मनवीर इन दिनों काम्या पंजाबी के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं।

 

 

बिग बॉस 11 (2017)


टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बिग बाॅस 11 ट्राॅफी अपने नाम की। बिग बॉस से बाहर जाने के बाद उन्होंने IPL के शो Jio Dhan Dhana Dhan में गुगली देवी बनकर लोगों को हंसाया।
 

Neha