विलियम अलेक्जेंडर..आशका गोराडिया ने रखा बेटे का ये प्यारा सा नाम, फैंस ने बेबी पर बरसाया खूब प्यार

10/28/2023 11:19:39 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने पति ब्रेंट गोबले के एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी आशका ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है और बेबी की पहली झलक उन्होंने अपने बच्चे के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इस गुड न्यूज के बाद कपल को फैंस से लेकर स्टार्स तक की खूब बधाइयां मिल रही हैं। 

आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबले ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिलों में चले गए। मुझे पता है कि इस दिन से पहले मेरा जीवन अस्तित्व में था, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है। अभी, अपने मरने के दिन तक, मैं एलेक्स का डैडी बनूँगा। आशका ने देवदूत की कृपा से उसे बचाया। वह अब आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है।' 


इस कैप्शन में पढ़ा जा सकता है कि उन्होंने अपने बेबी का नाम विलियम अलेक्जेंडर रखा है।


फैंस आशका और ब्रेंट के इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें पेरेंट्स बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 
 

Content Writer

suman prajapati