ओडिशा की कलिंग सेना ने दी शाहरुख को धमकी, कहा- यहां आए तो होगा तेरा मुंह काला

11/24/2018 11:35:41 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ओडिशा के कलिंग सेना नाम के एक स्थानीय संगठन ने धमकी दी है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर शाहरुख अगले सप्ताह यहां होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी में आते हैं तो उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे और उनके मुंह पर स्याही फेंकी जाएगी।  

कलिंग सेना के मुखिया हेमंत रथ ने कहा कि शाहरुख खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘अशोका’ में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था। इसके लिए उन्होंने माफी भी नहीं मांगी थी। संगठन में इस मामले के बाद 1 नवंबर को पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी।

खबरों के मुताबिक साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म "अशोका" का ओडिशा में उस वक्त भारी विरोध किया गया था। वहीं 1 हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा लिया गया था।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किंग खान को यहां आने के लिए आमंत्रित किया है। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा।

बता दें कि शाहरुख खान हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग में नजर आ रहे हैं। फिलहाल अभी इस मामले पर किंग खान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

Neha