क्या शाहरुख खान की ‘JAWAN’ में नजर आएंगे ‘पुष्पा’, जाने क्या है सच्चाई!

5/29/2023 9:54:43 AM

मुंबई। शाहरुख खान ने अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘पठान’ से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने शाहरुख को एक दमदार कमबैक दिया। ‘पठान’ देखने के बाद से फैंस की शाहरुख से उम्मीदें बढ़ गईं हैं। लोगों को उनकी अगली फिल्म ‘पठान’ इंतजार है। फिल्म में शाहरुख का नया लुक और अंदाज देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

कुछ समय पहले एक बड़ी खबर सामने आई थी, कहा जा रहा था कि ‘पुष्पा’ फेम अल्लु अर्जुन भी ‘पठान’ में कैमियो कर सकते हैं, लेकिन यह सच नही हैं। द आइकॉन स्टार फिलहाल 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ की दूसरी किस्त की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन, शाह रुख खान की फिल्म ‘जवान’ का हिस्सा नहीं हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पुष्पा’ स्टार को ‘जवान’ में कैमियो उपस्थिति के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया था।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi