लड़के के साथ कोजी होती नजर आई सुहाना खान, तस्वीर हो रही है वायरल

6/19/2018 3:53:22 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटौरती रहती हैं। उनकी तस्वीर इंटरनेट पर शेयर होते ही काफी वायरल हो जाती है।

 

 

हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना किसी लड़के के साथ नजर आ रही हैं। वह लड़के को गले लगाते हुए दिख रही हैं। उनके फैंस इस लड़के को उनका कॉलेज फ्रेंड बता रहे हैं।    

 

 

बता दें कि कुछ दिन पहले सुहाना की तस्वीरें सामने आई थी। जिसमें वह अपनी मां गौरी खान के साथ नजर आईं थीं। तस्वीरों में सुहाना सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रैस पहने हुए बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देती हुई नजर आ रही थी। सुहाना फिलहाल पढ़ाई कर रही है। फैंस सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का भी काफी बेसब्री से इंतजार है।
 

Punjab Kesari